कोंच। सीएचसी के पास सोमवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर है उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
सोमवार की सुबह ग्राम पड़री निवासी फोटोग्राफर शुभम वर्मा (24) किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोंच की ओर जा रहा था। नया गांधीनगर निवासी भोलू (48) सामने से आ रहे थे। सीएचसी के पास दोनों टकरा गए। लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। शुभम को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। (संवाद)