फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मरों की आग से झुलसा बिजली महकमा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बिजली विभाग फुंके ट्रांसफार्मरों की मार से नहीं झेल पा रहा है। तीन महीन के अंदर 741 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं, इससे विभाग को करोड़ों रुपये की चपत लग चुकी है। जिले की बिजली व्यवस्था भी चरमराई हुई है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक लोड की वजह से जर्जर तार व केबल लोड नहीं ले पा रहे हैं। तार टूटकर गिर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 41 सब स्टेशन है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में आठ हजार 789 ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। शहरी क्षेत्र में इनकी संख्या 12856 है। हालात यह हैं कि मार्च में 180 ट्रांसफार्मर फुंके तो अप्रैल में इनकी संख्या 229 हो गई। मई में बढ़कर 332 हो गई। यानी तीन महीनों में 741 ट्रांसफार्मर फुंक गए। जर्जर लाइनों में फाल्ट होने से प्रतिदिन 5 से 6 ट्रांसफार्मर लगातार फुंक रहे हैं।
अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार का कहना है कि स्टोर में केबल की कमी है इसके लिए मांग पत्र भेजा जा चुका है।
फुंके ट्रांसफार्मर पर इतना खर्च
63 केवी ट्रांसफार्मर के फुंकने पर 24 हजार , 100 केवी के फुंकने पर 30 हजार तथा 250 केवी के फुंकने पर 52 हजार तथा 400 केवी के फुंकने पर 73 हजार रुपये के हिसाब से विभाग को खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान
आटा। बिजली की अघोषित कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कटौती के कारण लोगों को पानी संकट से भी जूझना पड़ रहा है। कई बार ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से समस्या बताकर निस्तारण की मांग की। ग्रामीण रिषभ, राजीव पाल, सुनीता, आकांक्षा तिवारी, कुलदीप आदि ने बताया कि सुबह नौ बजे बिजली काट दी गई थी। इसके तीन घंटे बाद बिजली आई और 20 मिनट बाद ही चली गई। ग्रामीणों का कहना है कि 24 घंटे में पांच घंटे ही बिजली मिल पा रही है। जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त है।
बिजली चोरी पकड़ी, बकायेदारों के कनेक्शन काटे
कालपी। बिजली विभाग के एसडीओ आदर्श राज एवं अवर अभियंता राजेश शाक्य के नेतृत्व विभागीय टीमों ने नगर के कई मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने मोहल्ला हैदरीपुरा, भट्टीपुरा, दमदमा, इंदिरानगर, रामचबूतरा में टीम ने छापा मारा। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक मामले विद्युत अनियमितता के पकड़े गए। टीम ने गड़बड़ी के मामलों की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराकर कार्रवाई की है। टीम ने 10 हजार रुपये से अधिक बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। टीम में अखिलेश शुक्ला, दिलीप, अजय निगम, रिंकू गुप्ता आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें