फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में रुला रहा बिजली संकट, फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर, कटौती भी हो रही बेहिसाब

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/रामपुरा। भीषण गर्मी में लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। कहीं पर ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है तो कहीं रोस्टिंग से बुरा हाल है। फुंके ट्रांसफार्मर न सुधरने के कारण बिजली के साथ लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के राजेंद्र नगर इलाके में बाल भारती स्कूल के पास लगा ट्रांसफार्मर तीन दिन से फुंका पड़ा है। इलाकाई लोगों का कहना है कि कई मर्तबा बिजली विभाग को सूचना दी गई लेकिन उसे सुधारना तो दूर कोई उसे देखने तक नहीं आया है। जिससे भीषण गर्मी और उमस में लोगों को बिना बिजली के ही रहना पड़ रहा है। बिजली न होने से पानी का संकट भी बढ़ता जा रहा है। मोटर और सबमर्सिबल पंप सभी बंद पड़े हैं। मोहल्ले के चलताऊ नलों पर ही लोगों की भीड़ सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दिखाई देती है।
रामपुरा संवाद के मुताबिक, कस्बा समेत पचास गांवों में बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। नदिया पार के डिकोलो के सत्येंद्र सिंह, नरोल के परमाल प्रधान, लल्लू महाजन, रामपुरा निवासी अरुण त्रिपाठी, दीपक गोस्वामी, जमील खां आदि ने बताया बिजली कब आएगी और जाएगी कोई बताने वाला नहीं है। अक्सर रात में कई बार बिजली की आवाजाही होने से भी काफी परेशानी हो रही है। इलाकाई लोगों का कहना है कि डीएम को पत्र भेजकर निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें