फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात में पीटा, बाइक भी फूंकी

विज्ञापन
कोंच में आग से जलती बाइक - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। ग्राम पहाड़गांव मेें खेत सेे लौट रहे युवक की बाइक में आटो चलाना सीख रहे युवकों नेे टक्कर मार दी। जिससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद आटो सवार युवकों ने बाइक में आग लगा दी।
विज्ञापन

थाना कैलिया क्षेत्र के ग्राम पहाड़गांव निवासी अरविंद पुत्र जगदीश प्रसाद ने सीओ आरपी सिंह को बताया कि 27 मई की शाम वह अपने खेत से घर आ रहा था। गांव के किनारे राहुल और टीकाराम आटो चलाना सीख रहे थे और उन्होंनेे उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह नीचे गिर गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
जब उसने विरोध किया तो राहुल, टीकाराम, चंदू और सुरेंद्र मारपीट करने लगे। जिससेे वह डर कर भाग निकला। घटना के बाद वह उन लोगों केे घर जब उलाहना देनेे गया तो उन्होंनेे गालियां देते हुए उसकी बाइक में आग लगा दी। अरविंद का आरोप हैै कि वह रात में थाने गया था पर उसकी किसी ने नहीं सुनी। उसने सीओ से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें दंडित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें