फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान व सदस्यों के रिक्त पदों पर 20 दिसंबर को होगा उपचुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले में रिक्त पड़े प्रधान व सदस्यों के उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि उपचुनाव को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। उपचुनाव 20 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि ग्राम पंचायतों के प्रधानों व उनके सदस्यों के वैधानिक रूप से रिक्त पदों, जो न्यायालय से बाधित न हो। उन सभी पर
उपनिर्वाचन 20 दिसंबर को होगा। निर्वाचन को लेकर कार्यक्रम जिला प्रशासन की ओर से जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उपनिर्वाचन में प्रधान ग्राम पंचायत व सदस्य ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्र दाखिल, पर्चो की जांच, वापसी, चुनाव चिह् आवंटन व मतगणना का कार्य विकास खंड मुख्यालय पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक अवकाश के दिनों में निर्वाचन से जुड़े सभी कार्यालय खुले रहेंगे और निर्वाचन कार्य करेंगे। उन्होंने निर्वाचन डयूटी में लगे सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि निर्वाचन के दौरान कोविड -19 की गाडड लाइन का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए।
--------
यह है निर्वाचन कार्यक्रम
निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 12 दिसंबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्रों को जमा किया जाएगा। वहीं नामांकन पत्रों की समीक्षा 13 दिसंबर को होगी। वहीं उम्मीदवारों के नाम वापसी 14 दिसंबर को सुबह 10 से 3 बजे तक होगी। चिह् आवंटन 14 दिसंबर को शाम 3 बजे से कार्य की समाप्ति तक होगा। इसके बाद मतदान 20 दिसंबर को सुबह 8 से शाम पांच बजे तक होगा। जबकि मतगणना 21 दिसंबर 8 बजे से कार्य की समाप्ति तर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें