फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों ब्लॉकों में 75 प्रतिशत मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले के दो ब्लॉकों की दो ग्राम पंचायतों में हुए उपचुनाव के दौरान रविवार को मतदाताओं का उत्साह दिखा। शांति व्यवस्था के बीच दोनों ही गांवों में 75 प्रतिशत मतदान हुआ। दोनों ब्लाकों के आरओ व एआरओ ने देर शाम मतपेटियों को सील करते हुए स्ट्रांग रूम में जमा करा दी। दोनों ही सीटों के लिए 11 मई को मतगणना होगी।
विज्ञापन

बताते चलें कि जिले के डकोर ब्लॉक के पिया निरंजनपुर व रामपुरा ब्लॉक के पिचौरा गांव में प्रधान प्रत्याशियों की मौत के बाद चुनाव रद्द कर दिए गए थे। रविवार को हुए दोनों ही गांवों में हुए उपचुनाव में मतदाताओं ने तेज धूप के बाद भी मतदाता बूथ पर पहुंचे और मतदान किया। दोनों ही गांवों में पुलिस बल तैनात था। जिसके चलते शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। डकोर के पिया निरंजनपुर में प्रधान पद के लिए कुल 12 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनके भाग्य पर मतदाताओं ने अपनी मोहर लगाई। वहीं रामपुरा के पिचौरा गांव में कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे, जिन पर प्रत्याशियों ने मोहर लगाई। जिलाधिकारी की भी दोनों ब्लॉकों के मतदान पर नजर रही और उप जिलाधिकारियों से पल पल की जानकारी लेती रहे।
-----------
पिया निंरजनपुर में कुछ इस तरह से बढ़ा मतदान
समय - प्रतिशत
सुबह नौ बजे - 18 प्रतिशत
11 बजे 30 प्रतिशत
दोपहर 2 बजे - 50 प्रतिशत
शाम 6 बजे 75 प्रतिशत
------------------
पिचौरा ग्राम पंचायत में
कुल मतदाता - 1800
पड़े मत -1250
प्रतिशत - 75 प्रतिशत
--------------
पिया निरंजन पुर
कुल मतदाता- 1323
पड़े मत - 957
प्रतिशत - 75 प्रतिशत
-------------------------
उपचुनाव में पहली बार मतदाता बने वोटरों का दिखा उत्साह
हर बूथ और हर लाइन में लगे दिखाई दिए युवा वोटर
अमर उजाला ब्यूरो
उरई। जिले में हुए उपचुनाव में भी युवाओं का जोश चरम पर दिखाई दिया। स्थिति यह रही, कि दोनों ब्लॉकों के बूथों की लाइनों में सुबह से युवा मतदात नजर आए। युवा मतदाताओं का कहना है कि उन्होंने पहली बाद मतदान किया है। पहले चुनाव में भी इतने ही उत्साह से वोट किया था, लेकिन चुनाव रद्द हो गया। एक बार उन्हें फिर मौका मिला है गांव की सरकार चुनने का, जिसे वह किसी कीमत पर खोना नहीं चाहते।
विज्ञापन

ञञ
कई सालों से कर रहे थे इंतजार
पिया निरंजनपुर की चंद्रमुखी का कहना है कि कई सालों से वह इस पल का इंजार कर रही थी। हर बार परिवार को लोगों के साथ पोलिंग सेंटर तक तो आती थी, लेकिन वोट न डालपाने का मलाल मन में रहता था। पहली बार वोटर बनने से वह उत्साहित है।
कुछ खास होने का हुआ एहसार
पिया निंरजनपुर की सूर्या देवी का कहना है कि पहली बार उंगली में स्याही लगी बहुत अच्छा लग रहा है। लगा की अब हम भी कुछ खास है। गांव की सरकार बनाने का उन्हें दोवारा मौका मिला है, जिससे वह बेहद खुश है।
झलकियां
उपचुनाव में कोविड गाइड लाइन का पालन
जिले के डकोर व रामपुरा ब्लाक में हो रहे चुनाव के दौरान दोनों ही जगह पर मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं में उत्साह कोविड नियमों को लेकर जागरुकता भी दिखी। सभी मतदाता माक्स लगाकर ही बूथों पर पहुंचे। सभी बूथों पर प्रशासन ने पहले से ही मतदाओं के खड़े होने के लिए गोले बनाए थे।
सख्त रहा प्रशासन 200 मीटर दूरे पर लगे बस्ते
उपचुनाव के दौरान प्रशासन काफी सख्त नजर आया। कई बार ब्लॉक के अधिकारियों ने बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया तो वहीं प्रशासन ने बूथों से 200 मीटर दूरी पर प्रत्याशियों के बस्ते लगवाए, जिससे बूथों पर शांति दिखी।
बूथों पर नहीं दिखे छाया के इंतजाम
उपचुनाव को लेकर भले ही प्रशासने बड़े बडे दावे कर रहा हो, लेकिन मतदान के दिन बूथों पर छाया के कोई इंतजाम नहीं दिखे, मतदाता धूप में ही लाइनों में लगे नजर आए। जिससे मतदाताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें