फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर की महिला ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कुठौंद के ग्राम मालपुर में शनिवार रात विवाहता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पति समेत छह ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल पति को हिरासत में है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम मालपुर निवासी छाया (31) ने शनिवार रात कमरे में लगे पंखे मे फांसी लगा ली। जबकि पति व अन्य परिजन बरामदे में सो रहे थे। सुबह जब परिजन की आंख खुली, तो छाया को फांसी पर झूलता देख उनके होश उड़ गए। चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग भी मौके पर आ गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जानकारी पाकर मायके पक्ष के लोग पहुंचे। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत छह लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष अरुण कुमार का कहना है कि मायके वालों की तहरीर पर पति, सास ससुर ,जेठ जिठानी व ननद पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें