फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर से निकली चिंगारी से दो दुकानों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लहारियापुरवा में स्थित दो दुकानों में आग लग गई। सूचना पर दमकल कर्मी व पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पर तब तक दोनों दुकानों में हजारों रुपये का नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन

करन सिंह निवासी लहारियापुरवा की घर के पास ही चाय समोसे की दुकान है। बताया कि मंगलवार की सुबह दुकान के पीछे डूडा कालोनी में लगे मोबाइल टावर में कुछ खराबी आ जाने से मैकेनिक उसमें सुधार में लगे थे। तभी अचानक केबल से आग की चिंगारी निकली और उसकी दुकान पर जा गिरी। लकड़ी से बनी दुकान में आग लग गई। आग ने पड़ोस में रखी सुमन याज्ञिक की सैलून की दुकान को भी चपेट में ले लिया। आग की लपटों को देख मौजूद लोगों ने पुलिस व दमकल को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची दमकल व पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दोनों दुकानों में हजारों रुपये का नुकसान हो चुका था। मौजूद लोगों ने बताया कि खान पान की दुकान में करीब 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें