उरई। विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले से गैर जनपद चुनाव ड्यूटी में लगे 709 पुलिसकर्मियों को एसपी रवि कुमार ने रविवार को पुलिस लाइन से जरुरी दिशा निर्देश देते हुए रवाना किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में होने वाले प्रथम चरण के मतदान को सकुशल संपन्न करान के लिए जिले में तैनात पुलिसफोर्स को भेजा गया है। इसी के साथ ही एएसपी राकेश सिंह ने भी चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एसपी ने बताया कि जनपद से 109 निरीक्षक व उपनिरीक्षक समेत 709 पुलिसकर्मियों को चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों से अवगत कराया। कहा कि अनुशासन में रहकर प्रथम चरण के मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराएं। इसी के साथ ही एएसपी राकेश ने भी चुनाव ड्यूटी में भेजे जा रहे पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए चुनाव संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को कोविड-19 से बचाव के लिए सभी लोगों को मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करने के साथ ही सतर्कता से ड्यूटी करने का निर्देश दिया। इस दौरान पुलिस लाइन में जिले के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक पारसनाथ, चुनाव सेल प्रभारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।