फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप का बूथ कमेटियों के गठन पर जोर

विज्ञापन
विनायक विहार में बैठक करते आप पार्टी कार्यकर्ता। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी में सांगठनिक विस्तार को लेकर गहन मंथन जारी है। नदीगांव रोड स्थित विनायक विहार सभागार में पार्टी की समीक्षा बैठक में बूथ लेवल कमेटियों के गठन पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी रमन सिंह आजाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला कमेटी, सभी विधानसभा कमेटियां और पार्टी के सभी प्रकोष्ठों की विशेष समीक्षा की गई। निर्देश दिया गया कि पार्टी में बूथ स्तर तक की कमेटियों का निर्माण किया जाए। रमन ने पार्टी का विशेष सदस्यता अभियान जुलाई के प्रथम सप्ताह से चलाए जाने पर सभी साथियों से चर्चा की एवं प्रत्येक बीस बूथों पर एक सेक्टर अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की भी रणनीति बनाई गई। ताकि आगामी उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर मजबूती के साथ लड़ाई लड़कर उन पर जीत हासिल कर सके। इस मौके पर 12 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में आशीष गुर्जर, श्रद्धा चौरसिया, दीनदयाल काका, आदित्य चतुर्वेदी, प्रवीण रायकवार, अरुण शुक्ला, रामसिंह, शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें