फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध ने पेड से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

विज्ञापन
एट में घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
एट। स्टेशन के पास स्थित बस्ती में वृद्ध ने अज्ञात कारणों के चलते घर के बाहर लगे पेड़ में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब पड़ोस के लोगों ने शव पेड़ पर लटकता देखा तो हड़कंप मच गया। आननफानन में परिजनों को व पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस ने बताया कि वृद्ध के परिजन शादी में शामिल होने गए थे, जिन्हें वह वापस बुलाना चाहता था। इसको लेकर उसका घर वालों से विवाद हुआ था। फिलहाल मामले जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पास रहने वाले करण सिंह (70) ने घर के बाहर लगे बबूल के पेड़ पर सुबह रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। जब सुबह पड़ोसी शौच क्रिया के लिए उठे तो पेड़ पर शव को लटकता देखा तो हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन व पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र अमित ने बताया कि वह भांजे की शादी में शामिल होने झांसी गए थे। 21 तारीख की विदा होने के बाद मंगलवार को सभी लोगों को वापस आना था। घर में रिश्तेदार होने की वजह से शाम तक आने का कार्यक्रम था। पर पिता ने फोन करके सुबह ही घर आने की जिद कर रहे थे, अधिक शराब पीने की वजह से जब मां ने भी शाम को आने बात कहकर फोन काट दिया, तो उन्होंने गुस्से में आत्महत्या कर ली। वही प्रभारी निरीक्षक विनय दिवाकर का कहना है कि करण सिंह शराब पीने का आदी था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह की जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें