फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 408 कर्मियों ने बैलेट पेपर से किया मतदान

विज्ञापन
शहर के जीआईसी स्कूल ग्राउंड में कर्मचारियों को प्रशिक्षण के दौरान जानकारी देती डीएम प्रियंका नि - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन व प्रेक्षक गंदम चंदरूडू ने विधानसभा चुनाव को लेकर जीआईसी में मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि मतदान कर्मी किसी का भी आतिथ्य स्वीकार न करें। निष्पक्ष व पारदर्शी मतदान कराने में मतदान कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान है। सभी मतदान कर्मी को कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज के साथ ही साथ बूस्टर डोज लगवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

प्रेक्षक ने कहा कि पुराने कार्मिकों ने कई बार चुनाव संपन्न कराने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। पर प्रत्येक चुनाव अपने आप में एक अलग चुनौतियां लेकर आता है। इसलिए चुनाव संपन्न कराने के लिए आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें। उन्होंने कार्मिकों को बताया कि बूथों पर फेस मास्क, थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोविड.19 के दिशा निर्देशों का स्वयं पालन करते हुए मतदाताओं को भी अवश्य पालन कराना सुनिश्चित कराएंगे। इस दौरान सीडीओ एके श्रीवास्तव, डीडीओ सुभाष चंद्र त्रिपाठी, डीपीआरओ अवधेश सिंह, बीएसए प्रेमचंद यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे।
--------------------
फोटो-8-शहर के जीआईसी में मतदान करते कर्मचारी। संवाद
फोटो-9-मतदान केंद्र में मतदान प्रक्रिया कराते अधिकारी। संवाद
फोटो-10-मतदान केंद्र पर कर्मचारियों की लगी लंबी लाइन। संवाद
408 कर्मियों ने बैलेट पेपर से किया मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। निर्वाचन आयोग की ओर से पहली बार ड्यूटी में लगने वाले कर्मचारियों, दिव्यांगों और बुजुर्गों को बैलेट पेपर से मतदान करने की सुविधा दी गई है। इस क्रम में पहले दिन बुधवार को 408 कर्मचारियों ने मतदान किया।
विज्ञापन

मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग ने इस बार नई रणनीति बनाई है। इसके तहत पहली बार चुनाव ड्यूटी में लगने वाले कर्मचारियों को बैलेट पेपर से मतदान कराने की व्यवस्था की गई है। चुनाव आयोगों के आदेशानुसार बुधवार को जीआईसी मैदान में कर्मचारियों की मतदान प्रक्रिया शुरू कराई गई है। पहले दिन कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। 408 कर्मचारियों ने अपने मत का प्रयोग लोकतंत्र के इस उत्सव में हिस्सा लिया है। एडीएम नमामी गंगे/बैलेट पेपर निर्वाचन अधिकारी विशाल यादव ने बताया कि पहले दिन 408 कर्मचारियों ने मतदान किया है। यह व्यवस्था 14 फरवरी तक लागू रहेगी।
--------
आज से टीमें जाएंगी घर-घर
गुरुवार से बुजुर्गों और दिव्यांगों को बैलेट पेपर से मतदान कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए बुधवार को सभी जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई है। गुरुवार को पहले दिन टीमें घर-घर जाएंगी।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें