उरई। प्रदेश भर के ब्राहमण समाज को एक मंच में लाने के लिए सभी जिलों में एक समन्वय समिति की गठन किया जाएगा। इसके लिए जनपद स्तर पर प्रयास शुरु किए जा चुके हैं। समाज में एकजुटता के साथ ही आर्थिक उन्नति के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। यह बात बुधवार को राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष शर्मा ने पत्रकारवार्ता में कही।
वार्ता में कानपुर से आए ब्राम्हण समाज के अगुवाकार अनिल चतुर्वेदी ने कहा कि आज ब्राह्मण समाज को एक सूत्र में पिराने के लिए सबसे अहम भागेदारी निभाई जानी चाहिए। इसके लिए प्रदेश के सभी संगठनों को एक मंच में लाना प्रासंगिक है। एक मंच में लाने के बाद ही समाज की दिशाव दशा बदलेगी। उनके साथ आए मनोज कांत मिश्र ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में एक एक समन्वय समिति का गठन किया जा रहा है। कानपुर, फतेहपुर, रायबरेली व कौशांबी आदि जनपदों में गठन किया जा चुका है। उरई जनपद में भी जल्द ही समन्वय समिति का गठन किया जाएगा। कहा कि जल्द ही महासंघ की बैठक बुलाई जाएगी। इस दौरान अतुल दीक्षित, दीपू द्विवेदी, अलका नायक, धर्मेंद्र बबेले, मोहित शर्मा, आशु बाजपेई आदि रहे।