फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: हैदराबाद में दम दिखाएंगे जालौन के आठ युवा एथलीट

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले के 10 युवा एथलीट राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाएंगे। इंदिरा स्टेडियम में 24 अक्तूबर को आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट के लिए किया गया है। प्रतियोगिता 14 से 16 नवंबर तक हैदराबाद की वोक्सैन यूनिवर्सिटी में होगी।
विज्ञापन

जालौन एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि अंडर-16 वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज उरई के आनंद कुमार, बाल भारती इंटर कॉलेज के अभय सिंह ने जगह बनाई है।
वहीं, अंडर-14 वर्ग में एसआर पब्लिक स्कूल की नव्या यादव, एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल के प्रिंस सेंगर, वीएसबी एजुकेशन सेंटर की सृष्टि पाठक और शुभ रावत एवं एसकेडी इंटर कॉलेज जगम्मनपुर के आयुष सिंह का चयन हुआ है। अब ये खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। युवा खिलाड़ियों के लिए यह अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर साबित करने का अवसर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें