जिले मेें ईद-उल-अजहा का पर्व पर मुल्क में अमन की दुआ मांगी गई। मस्जिदों में पेश इमाम व मौलानाओं ने निर्धारित समय पर नमाज अदा कराई। इस दौरान नमाजियों ने समाज के उत्थान, परिवार में खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज केे बाद एक दूसरे को मुबारकबाद दी गई। ईद-उल-अजहा केे पर्व पर मंगलवार को लोगों ने कुर्बानी की रस्म पूरी की। शहर की
मस्जिदों में नमाज अदा कराई गई। 8 बजे से नमाजियों का मस्जिदों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। ईदगाह मस्जिद में पहुंचे नमाजियों को मौलाना फिरोज अली रहमानी ने नमाज पढ़वाई। मौलानाओं ने अकीदतमंदों से नेक रास्ते पर चलने का आह्वान किया। नमाजियोें ने नमाज के वक्त देश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी। मस्जिदों नमाज के समय
पुलिस फोर्स तैनात रही। ईंगुई खुर्द में जुमा मस्जिद में नमाज अदा कराई गई। मुहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार मुहम्मदाबाद स्थित ईदगाह मेें हाफिज कारी आशिक हुसैन ने ईद-उल-अजहा की दो रकआत नमाज अदा कराई। इसके अलावा गांव बंधौली, कुसमिलिया, डकोर एवं मुहाना के अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। सुरक्षा को लेकर थानाध्यक्ष जाकिर
हुसैन, एवं एसआई केशव यादव, शिव प्राताप सिंह ने कड़े प्रबन्ध किये थे। जालौन प्रतिनिधि के अनुसार नगर में ईदगाह में कारी उवैश साहब द्वारा ईद की नमाज अदा कराई गई। इसके बाद मदरसा वाली में मस्जिद में कारी उजैर साहब, जामा मस्जिद में मौलाना अलकमा, तकिया वाली मस्जिद में मौलाना साबिर साहब द्वारा बकरीद की नमाज अदा कराई गई।
कोंच प्रतिनिधि के अनुसार आठ बजे हाफिज सलीम ने ईदगाह पर बकरीद की नमाज अता करवाई। सदर ईदगाह अब्दुल समद खां लंबरदार के निर्देशन में कमेटी के लोग हाजी सेठ नसरूल्ला, हाजी मोहम्मद अहमद, अहमदखां, तारूफ हुसैन, जाहिद काजी, रमजानबाबू, रज्जनबेग आदि व्यवस्थाओं में लगे थे। ग्राउंड में नगर पालिका परिषद द्वारा पंडाल लगवाया
गया था। एसडीएम मुईनुल इस्लाम, सीओ अवधेश कुमार शुक्ला,पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, महावीर यादव, रहम इलाही कुरैशी आदि मौजूद रहे। तकिया कलंदर शाह, तकिया खुर्रमशाह, मस्जिद कुरैशियान, जामा मस्जिद, अथाई बाली मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में भी ईद की नमाज पढ़ी गई। कालपी प्रतिनिधि के अनुसार नगर के
शाही ईदगाह मेें सुबह 9 बजे नमाज अदा कराई गई। इसके अलावा खानकाह मुहम्मदिया में मौलाना अशफाक अहमद बरकाती, गुढ़िया गुम्बद, ऊदल सरायं, मस्जिद, शुमान मस्जिद, गुलौली आदि स्थानों पर नमाज अता कराई गई। इमाम कारी शमशुद्दीन ने नेकी के रास्ते पर चलने का आहवान किया। इस दौरान एडीएम आनंद कुमार के अलावा एसडीएम जलराजन
चौधरी, कोतवाल सत्येंद्र सिंह, पालिकाध्यक्ष कमर अहमद, छोटे सिंह, हरचरन आदि मौजूद रहे। कदौरा प्रतिनिधि केे अनुसार नगर स्थित ईदगाह में नमाज अता कराई गई। इस दौरान मोहम्मद फहीम, मोहम्मद शकील, सलीम खान, अब्बास खान आदि मौजूद रहे। जालौन क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। एसडीएम शीतला प्रसाद यादव, सीओ अरूण कुमार सिंह,
कोतवाली प्रभारी शिवसागर दीक्षित, चौकी प्रभारी मनोज सैनी अपने हमराहियों के साथ नगर के मंदिरों पर मस्जिदों पर गश्त करते रहे।इसके अलावा पुलिस की टोलियां मंदिर व मस्जिदों के आसपास तैनात रहीं।