कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव शंकरपुर में एक युवती की डेंगू से सोमवार की देर रात मौत हो गई। चुनावी रंजिश को लेकर दूसरे पक्ष ने पिता पर ही हत्या का आरोप लगा अफवाह फैला दी। इस पर सीओ जालौन मौके पर पहुंचे और छानबीन की। डाक्टर से बात की तो पता चला कि वह डेंगू से पीड़ित थी। परिजनाें ने ग्रामीणाें के साथ मिलकर उसका यमुना में अंतिम संस्कार
कर दिया। शंकरपुर निवासी राजेश राजपूत की 19 वर्षी पुत्री सीता देवी को तीन दिनाें से बुखार आ रहा था। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। सोमवार की रात करीब नौ बजे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर चुनावी रंजिश को लेकर विरोधी पक्ष ने अफवाह फै ला दी कि पिता ने ही बेटी की हत्या की है। इस पर सीओ जालौन व थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे , चौकी
प्रभारी मनोज गुपता के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों व इलाज कर रहे डाक्टर से भी बात की। सभी ने बताया कि उसकी बुखार से मौत हुई है। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे का कहना है
कि वहां पर प्रधानी को लेकर तनातनी रहती है। इस बार राजपूत बिरादरी का प्रधान बनने पर विरोधी खेमा दूसरे पक्ष को फंसाने की साजिश में जुटा रहता है। सीता की मौत बुखार से हुई है इसकी पुष्टि हो चुकी है।