फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मुंबई की बारिश का असर, देरी से आईं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मुंबई में हो रही तेज बारिश का असर झांसी-कानपुर रेल ट्रैक पर रविवार को दिखा। मुंबई की ओर से आने वाली ट्रेनें पांच घंटे से अधिक देरी से आईं। इस वजह से यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने बताया कि मुंबई में दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से मुंबई से सीतापुर जाने वाली ट्रेन नंबर 12107 निर्धारित समय सुबह के 10: 50 के स्थान पर दोपहर के दो बजकर 53 मिनट लगभग चार घंटा देरी से आई। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस भी निर्धारित समय रात 8:55 के स्थान पर देर रात 2:45 बजे 5 घंटा 40 मिनट देरी से आने की संभावना है।
विज्ञापन

मुंबई से आजमगढ़ जाने वाली ट्रेन नंबर 20103 संत कबीर नगर एक्सप्रेस लगभग 45 मिनट अधिक देरी से आई। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें