फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 43 लाख की लागत से होगी जर्जर मार्ग की मरम्मत

विज्ञापन
फोटो 31-भूमिपूजन के दौरान मौजूद पालिकाध्यक्ष व अन्य। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
जालौन। नगर से छौलापुर मार्ग वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा हुआ था, जिससे ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लगातार उठ रही शिकायतों के बाद आखिरकार सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा की पहल पर शासन ने 2.75 किमी सड़क के लिए 43 लाख रुपये का बजट मंजूर कर दिया। स्वीकृति मिलने के बाद रविवार को विधिवत पूजन-अर्चन के साथ सड़क निर्माण कार्य का शुरू हो गया।
विज्ञापन


छौलापुर को नगर से जोड़ने वाली यह सड़क वर्ष 2011-12 में बनाई गई थी, लेकिन वर्षों से इसकी मरम्मत न होने के कारण सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी थी। गर्मियों में उड़ती धूल और बरसात के मौसम में जलभराव ने ग्रामीणों व विद्यार्थियों का जीना मुश्किल कर दिया था। खासकर इस मार्ग पर स्थित महाराणा प्रताप साइंस एकेडमी इंटर कॉलेज समेत अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं आए दिन परेशान रहते थे।
ग्रामीणों की लगातार पीड़ा और शिकायतों के बाद सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने पहल की। उनके प्रयासों से शासन ने सड़क निर्माण के लिए 43 लाख रुपये के बजट की स्वीकृति दे दी है। रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि विधायक के प्रयासों से यह बजट मिला है और सड़क बनने के बाद लोगों को राहत मिलेगी। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष अभिनव राजावत, सभासद ललित शुक्ला, रविशंकर कुशवाहा, नरेश सोनी, नरेंद्र चौहान, मंगल सिंह चौहान, राजेश द्विवेदी, हरिश्चंद्र वर्मा, आशीष द्विवेदी, आशीष श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें