फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों की शिक्षा में हो रहा बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। राधिका पैलेस के सभागार में एसएमसी अध्यक्ष, सचिव एवं ग्राम प्रधान के उन्मुखीकरण के लिए ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय विकास में प्रधान अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) शिक्षकों व अभिभावकों के साथ-साथ ग्राम प्रधानों का साझा मंच हैं। आज प्राथमिक विद्यालय कॉवेंट को पीछे छोड़ रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम के साथ-साथ मॉडल विद्यालय बनाकर छात्रों को अच्छी शिक्षा दी जा रही हैं। विद्यालयों में आज बाउंड्रीवाल, खेलकूद मैदान, शौचालय, पानी की सुविधा के साथ- साथ अध्यापक भी मेहनत कर रहे हैं। जिससे छात्रों को प्राथमिक विद्यालयों की ओर रुझान बढ़ गया हैं। बीईओ नेत्रपाल सिंह ने कहा कि 28 विद्यालयों में बाउंड्रीवाल का काम चल रहा हैं। वही 11 विद्यालयों में खेल का मैदान बनाया जा रहा हैं। शीघ्र ही विद्यालयों में किचिन शेड का भी निर्माण कराया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता, ब्लाक प्रमुख चिंतामन दोहरे ने कहा कि सरकार शिक्षा के प्रति संवेदनशील है। एबीआरसी अमित गुप्ता, मोहित गुप्ता, नृपेंद्र सिंह, राहुल सिंह, जानकीशरण, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
---------------
सीडीएस समेत शहीदों को श्रद्धांजलि दी
माधौगढ़। हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित अन्य सदस्यों के निधन होने पर विधायक मूलचंद निरंजन, अध्यापक, प्रधानों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ज्योतिष सिंह, कुलदीप सिंह, सुनील शर्मा, आदि मौजूद रहे। गांधी चबूतरा पर दुकानदारों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान लक्ष्मीकांत सोनी, रामकुमार, अरविंद मंजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें