फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा: परीक्षार्थी घटे, केंद्र बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। यूपी बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या में तो गिरावट आई है लेकिन परीक्षा केंद्र लगातार बढ़ गए है। पिछले तीन साल के आंकड़ों पर नजर डाले तो 2018 में 63 केंद्रों पर 50629 परीक्षार्थी थे। जबकि 2019 में 65 केंद्रों पर 47627 परीक्षार्थी थे। इस बार परीक्षा केंद्र तो बढ़कर 68 हो गए है लेकिन परीक्षार्थी की संख्या करीब पांच हजार कम होकर 42382 रह गई है।
विज्ञापन

18 फरवरी से छह मार्च तक होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरु कर दी है। आनलाइन आवेदन के आधार पर बोर्ड से इस बार 68 केंद्र निर्धारित होकर आए हैं। हालांकि इसमें कई अच्छे कालेज परीक्षा केंद्र बनने से वंचित रह गए है, जबकि कई ऐसे कालेजों को केंद्र बना दिया गया है, जो बहुत दूर है। इसके लिए ढेरों आपत्तियां भी आ गई है। जालौन के एमएलबी कालेज, पूर्णा देवी इंटर कालेज को करीब 22 किलोमीटर दूर उरई के एसआर इंटर कालेज में परीक्ष केंद्र बना दिया गया है। जबकि नियमानुसार पांच किलोमीटर के दायरे में परीक्षा केंद्र होना चाहिए।
इसके अलावा कदौरा क्षेत्र के कई ऐसे कालेज है, जहां छात्र संख्या और संशाधन भी नहीं है, उन्हें परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। इसे लेकर भी आपत्तियां आई है। डीआईओएस भगवत पटेल के मुताबिक, परीक्षा केंद्रों को लेकर 14 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई थी। करीब साठ से ज्यादा आपत्तियां आई है। आपत्तियों का निस्तारण 22 नवंबर तक कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों का सत्यापन एसडीएम की अध्यक्षता वाली टीम ने किया था। अब आनलाइन परीक्षाकेंद्र बनाए गए है, वह अपनी रिपोर्ट शासन को भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें