एट थाना क्षेत्र के झांसी कानपुर हाईवे स्थित बिजली घर के पास झांसी की ओर से आ रहे बाइक सवार उमाकांत (30) पुत्र गनपत निवासी सुशील नगर उरई की बाइक शनिवार को तीन बजे के लगभग सड़क पर खड़े डंपर से टकरा गई। जिससे बाइक सवार युवक के सिर में गंभीर चोट लगने से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।