एट थाना क्षेत्र के झांसी कानपुर हाईवे स्थित बिजली घर के पास झांसी की ओर से आ रहे बाइक सवार उमाकांत (30) पुत्र गनपत निवासी सुशील नगर उरई की बाइक शनिवार को तीन बजे के लगभग सड़क पर खड़े डंपर से टकरा गई। जिससे बाइक सवार युवक के सिर में गंभीर चोट लगने से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइवे की एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी। जिससे घर में कोहराम मच गया और परिजन आनन फानन में अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर डंपर चालक मौके से भाग गया।