उरई। डंपर ने टैंकर में टक्कर मार दी। इससे उसमें सवार चालक और साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चालक ने दम तोड़ दिया।
मध्य प्रदेश के भिंड जिले के कृष्णा कॉलोनी निवासी अंशु कुशवाहा (32) अपने साथी कुशवाहा कॉलोनी निवासी प्रदीप यादव (37) के साथ टैंकर लेकर प्रयागराज गए थे। वहां से दोनों घर लौट रहे थे, जैसे ही टैंकर हमीरपुर जिले के राठ के पास पहुंचा, तभी सामने आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। इससे चालक और साथी घायल हो गए। पुलिस दोनों को उरई मेडिकल कॉलेज ले गई। यहां अंशु की मौत हो गई। कोतवाल अरुण राय ने बताया कि परिजनों को जानकारी दे दी गई है।