फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ की दुकान, डीसीएम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। प्लास्टिक लदी डीसीएम में लगी आग से कबाड़ की दुकान भी जल गई। सूचना पाकर पुलिस और दमकल भी मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुराना रामनगर निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि रविवार की रात झांसी रोड बाईपास स्थित उसकी कबाड़ की दुकान के बाहर प्लास्टिक से लोड एक डीसीएम खड़ी थी। जिसका चालक भी नहीं था। अचानक डीसीएम में लोड प्लास्टिक में आग लग गई, जिससे डीसीएम भी जलने लगी। देखते ही देखते लपटों ने दुकान को भी अपनी चपेट में लिया। इलाकाई लोगों ने पुुलिस व दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक दुकान व डीसीएम काफी जल चुकी थी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है, आग कैसे लगी, इसका पता किया जा रहा है। फिलहाल कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें