फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया राशि मांगने पर व्यापारी ने किसान को धमकाया, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। किसान द्वारा बेची गई हरी मटर के 5 लाख 30 हजार रुपये की बकाया धनराशि व्यापारी नहीं दे रहा है। बकाया धनराशि मांगने पर धमकी दे रहा है। पीड़ित किसान ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के चुर्खी रोड निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने संत कबीरनगर खलीलाबाद की फर्म संतोष कुमार एंड कंपनी के संचालक संतोष कुमार को अपनी व अपने रिश्तेदारों की 25 गाड़ी हरी मटर की फलियां बेची थी। यह 25 गाड़ी फलियां उन्होंने 20 जनवरी से 8 फरवरी तक भेजी हैं। जिसकी कुल कीमत 30 लाख 30 हजार रुपये हुई। इस दौरान उक्त व्यापारी उन्हें पेमेंट भी भेजता रहा। जिसमें उसने अंतिम गाड़ी पहुंचने तक 25 लाख रुपये का पेमेंट भेज दिया था। इसके बाद बकाया 5 लाख 30 हजार रुपये उसने अभी तक नहीं भेजे हैं। जब उन्होंने व्यापारी से बकाया पेमेंट मांगा तो उसके कुछ दिनों में देने का वादा किया। लेकिन अब तक पेमेंट नहीं आया है। हाल ही में वह खलीलाबाद में व्यापारी के पास गए और बकाया रुपयों की मांग की तो उसने रुपये देने से साफ इंकार करते हुए गाली, गलौज शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी फर्म के संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें