कालपी। मानसिक तनाव के चलते युवक ने खेत में लगे बबूल के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। लोगों ने शव लटक देख पुलिस व परिजनों को जानकारी दी।
कोतवाली क्षेत्र शाहजहांपुर गांव निवासी राकेश कुशवाहा (22) गुजरात के अहमदाबाद में रहकर पानीपूरी का काम करता था। परिजनों ने बताया कि वह कुछ महीने पहले गांव आ गया और यहीं रहकर काम करता था। बुधवार रात को मोहल्ले में आयोजित शादी में उसने डीजे पर डांस किया और रात में ही वह निकल गया। इयके बसउ खेत में लगे बबूल के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब लोगों ने शव लटका देखा तो परिजनों को जानकारी दी। पिता ने बताया कि उसका बेटा राकेश कुछ समय से किसी बात को लेकर मानसिक रूप से तनाव में था। उसकी मौत से मां पुष्पा देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि जांच की जा रही है।