फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत, हेल्पर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी (उरई)। रामपुर के पास शुक्रवार को दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक व हेल्पर केबिन में फंसकर घायल हो गए। वहीं, दूसरे ट्रक को छोड़कर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने दोनों को केबिन से निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया। चालक को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के हरलाल निवादा निवासी रामयोगिक उर्फ विकास (24) ट्रक चलाता था। सुबह हेल्पर पवन कुमार (25) के साथ ट्रक लेकर कदौरा के भेड़ी घाट पर मौरंग भरने जा रहा था। कालपी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों ट्रकों की टक्कर इतनी भयानक थी कि रामयोगिक और पवन केबिन में फंसकर घायल हो गए।
इधर, दूसरे ट्रक को छोड़कर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने दोनों को निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया गया।
छोटे भाई आकाश ने बताया कि रामयोगिक ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। चालक की मौत से पिता नवेंद्र सहित अन्य परिजन गमगीन हैं। कोतवाल परमहंस तिवारी ने बताया कि ट्रकों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें