फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, आयुष्मान मित्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। बरखेरा के पास शुक्रवार को मौरंग से भरे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वह सीएचसी में संविदा पर तैनात थे। ड्यूटी जाते समय हादसा हुआ। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गणेशगंज निवासी अभिषेक दीक्षित (30) कदौरा सीएचसी में आयुष्मान मित्र के रूप में तैनात थे।
शुक्रवार को वह ड्यूटी जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के बरखेरा गांव के पास पहुंची कि कदौरा की ओर से मौरंग भरकर आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पिता अशोक दीक्षित ने बताया कि अभिषेक उनकी इकलौती संतान थे। करीब छह वर्ष से कदौरा सीएचसी में तैनात थे। 30 अप्रैल को उनकी सगाई भी हो चुकी थी। सर्दियों में शादी होनी थी। कोतवाल परमहंस तिवारी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें