फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल और कानून व्यवस्था सुधारे अफसर

Tue, 02 May 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
विकास भवन में अफसरों संग बैठक लेते कमिश्नर अमित गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी कमिश्नर अमित गुप्ता ने सोमवार देर शाम विकास भवन में अधिकारियों संग बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में कहीं पर पानी किल्लत नहीं होनी चाहिए। खराब पडे़ हैंडपंपों, नलकूपों को ठीक कराया जाए और अधूरी पेयजल योजनाओं को चालू कराया जाए। अधिकारी खासतौर पर अपने दफ्तरों का भी ध्यान रखें। सुबह 9 बजे से मौजूद रहकर जनता की समस्याएं सुने और उनका निस्तारण करें। अपराधों पर भी शिकंजा कसा जाए, वांछितों को सलाखों के पीछे भेजा जाए।
विज्ञापन


कमिश्नर अमित गुप्ता सोमवार को अपने पूरे तेवर में दिखे। उन्होंने अफसरों से कहा कि शासन के निर्देशों को पूरा करने में किसी तरह की कोताही  न की जाए। 15 जून तक सड़कें गड्ढामुक्त हो जाएं। इससे पहले पानी किल्लत भी दूर की जाए। जल्द से जल्द नहरों की साफ सफाई कराकर चालू किया जाए, ताकि तालाबों को भरा जा सके। एक भी खराब हैंडपंप छूटने न पाए।

इसी तरह बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा कि शासन से तय रोस्टर के मुताबिक ही शहरी व ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति की जाए। ट्रांसफार्मर हो या फिर कोई फाल्ट, उसे ठीक करने मेें किसी तरह की कोताही न की जाए। उन्होंने विकलांगों और वृद्धों को पेंशन में भी किसी तरह की दिक्कत न आने की बात कही। एसपी से कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को और पुख्ता किया जाए। सड़कों पर पुलिस दिखाई देनी चाहिए। लूट, चोरी की घटनाओं में भी कमी लाई जाए। बैठक में डीएम नरेंद्र शंकर पांडे, एसपी स्वप्निल ममगाई, एडीएम राकेश कुमार सिंह, एएसपी सुभाष चंद्र, सीडीओ एसपी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनिल मिश्रा, प्रशिक्षु आईएएस आलोक यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें