फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त

Mon, 27 Jun 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
विज्ञापन
सिमिरिया गांव में गंदगी और कीचड़ से पटी गली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारिश शुरू होते ही ग्रामीण अंचलों में जलभराव की समस्या से लोग जूझने लगे हैं। लाखों रुपये की लागत से गांव में सीसी रोड तो बना दी गई लेकिन जलनिकासी की व्यवस्था करना अफसर भूल गए। हालत यह है कि लोग कच्ची नालियां बनाकर बारिश का पानी निकाल रहे हैं। कुछ समय पहले बने नालों में भी बारिश का पानी नहीं समा रहा है। नाला उफनाने से पानी सड़क व गलियों में भर रहा है। कुछ गांवों में तो बारिश का पानी घरों में भी घुस सकता है। जिससे संक्रामक रोग भी फैल सकते हैं। रविवार रात हुई बारिश से कई गांवों की गलिया जलमग्न और कीचड़ से लबालब हो गईं। गांवों में जलभराव की समस्या पर एक रिपोर्ट.......
विज्ञापन


डकोर ब्लॉक के गांव सिमिरिया में बारिश के पानी निकासी को लेकर कोई खास प्रबंध नहीं हैं। जहां गांव की गलियों में कई जगह रविवार की रात में हुई थोड़ी सी ही बारिश ने गांव की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी।  

गांव कुसमिलिया का आलम यह है कि गांव की कुछ गलियों में सीसी सड़कें तो डलवा दीं गई हैं लेकिन बारिश के पानी की निकासी के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। जिससे गांव के आम रास्तों पर पानी भरा नजर आता है। हालात यह है कि ग्रामीण कच्ची नालियां बनाकर पानी की निकासी कर रहे हैं। गांव की कुछ गलियों में में बिछे खड़ंजा वाले रास्ते में जल भराव की समस्या है।
विज्ञापन


गांव मुहम्मदाबाद की बड़ी समस्या पानी की निकासी है। जिस पर किसी की नजर नहीं गई। पिछले वर्ष इस गांव के घरों में बारिश का पानी भरने से संक्रामक बीमारी ने गांव के कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया था। फिर भी पानी की निकासी की समस्या का निदान नहीं किया गया।


बोले जिम्मेदार...
ग्रामीणांचलों में जहां जीर्णशीर्ण नाले पड़े हैं, उन्हें जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा। गांवों की जल निकासी के लिये टीम गठित करके ब्लॉक के समस्त गांवों में भेजी जाएगी। वह खुद भी गांवों की जल निकासी के लिये निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

- आलोक पांडेय, डकोर, बीडीओ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें