ग्राम ताहरपुर में अजगर को पकड़ते वन विभाग के कर्मचारी
- फोटो : ORAI
कोंच। विकास खंड कोंच के ग्राम ताहरपुर में लगभग दस फीट लंबा अजगर निकलने से गांव में हड़कंप मच गया। खेतों में काम कर रहे किसानों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ताहरपुर में किसान धीरेंद्र सिंह पटेल खेत में काम कर रहा था तभी वहां एक बड़ा अजगर निकल आया जिसे देख धीरेंद्र और आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान भयभीत होकर भाग निकले। अजगर निकलने की सूचना जब ग्रामीणों को मिली तो उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी देर की मशक्कत के बाद किसी तरह से अजगर को पकड़ने में सफलता हासिल की। उस अजगर को वन विभाग कर्मियों ने नदीगांव के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।