फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मानसिक रोगों को छिपाएं नहीं, डॉक्टर को दिखाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सीएचसी नदीगांव में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष मीना कुशवाहा ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल उरई के मानसिक रोग विभाग में कार्यरत क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. अर्चना विश्वास ने मानसिक रोगियों का परीक्षण कर उपचार किया। उन्होंने कहा कि मानसिक रोग को छुपाना नहीं चाहिए। नींद न आना, तनाव, चिंता, उलझन, अवसाद, शक करना, किसी काम को बार-बार करना, नशे की लत, भूत प्रेत दिखाई देना (सिजोफ्रेनिया), मोबाइल का अधिक उपयोग, आत्महत्या के विचार आना, जैसे लक्षण होने पर मनोचिकित्सक को दिखाना चाहिए।
साइकेट्रिक सोशल वर्कर दिनेश सिंह ने मनकक्ष की ओर से प्रदान की जा रही मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बताया। कहा कि किसी भी प्रकार की मानसिक समस्या है तो टेली मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 या 18008914416 पर फोन कर परेशानी बता सकते हैं। यह सेवा 24 घंटे काम करती है। या फिर जिला अस्पताल में बने मनकक्ष में भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. मोहिनी गुप्ता, डॉ. अनुज पटेल, डॉ. सपना यादव, फार्मासिस्ट रामसिंह कुशवाहा, दिलीप, विनय बाजपेयी, जयचंद सुमन, लाखन सिंह, बरखा राज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें