फोटो-15-कोंच सीएचसी में वैक्सीन के लिए लगी भीड़। संवाद
कोंच। कोंच क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार की सुबह तहसील क्षेत्र के ग्राम अटा में एक आवारा कुत्ते ने तीन लोगों पर हमला कर दिया। तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, जहां उन्हें एंटी-रेबीज वैक्सीन और टीटी इंजेक्शन लगाए गए। इसके साथ कोंच सीएचसी में कुल 12 लोग कुत्ते के काटने के मामले में पहुंचे।
पहली डोज लगवाने वालों में ग्राम अटा के राहुल (33), कमलेश (43), श्रीराम (48) शामिल हैं। इसके अलावा कोंच के मोहल्ला आज़ाद नगर निवासी समीर (21), संतोष (50), परवीन (58), मोहल्ला पटेलनगर के पीयूष (8), ओमजी (13), ग्राम शिवनी बुजुर्ग की वैष्णवी (11), काव्या (13), ग्राम पचीपुरा के नूर हसन (80) तथा खुटेला गांव के देवेश (10) भी अस्पताल पहुंचे। ग्राम अटा के श्रीराम ने बताया कि वह सुबह घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तभी कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। राहुल का कहना है कि वह घर के बाहर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे तभी कुत्ता आकर काट गया। कस्बे की परवीन ने बताया कि वह घर से सामान लेने जा रही थीं तभी कुत्ते ने उन्हें निशाना बना लिया।
फोटो-15-कोंच सीएचसी में वैक्सीन के लिए लगी भीड़। संवाद
फोटो-15-कोंच सीएचसी में वैक्सीन के लिए लगी भीड़। संवाद
फोटो-15-कोंच सीएचसी में वैक्सीन के लिए लगी भीड़। संवाद