मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों को सम्मानित करते आरएसएस के पदाधिकारी
- फोटो : ORAI
उरई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से संघ कार्यालय केशव भवन में रविवार को कोरोना से जंग के लिए समर्पित मेडिकल कालेज एवं जिला अस्पताल के डॉक्टर, कलमकारों एवं सफाई कर्मियों को आरएसएस के जिला प्रचारक दीपक जी ने कोरोना फाइटर स्मृति चिह्न, शॉल एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
जिला प्रचारक ने कहा कि इस विश्वव्यापी संकट के समय समर्पित भाव से डॉक्टर, कलमकार एवं सफाई नायक परिवार की परवाह किए बगैर अपने कदम पीछे नहीं हटा रहे हैं। ऐसे कोरोना फाइटरों का सम्मान जरूरी है। इस दौरान नगर प्रचारक राममोहन, नगर कार्यवाह ब्रह्मानंद खरेस, हरीबाबू शुक्ला, रामजी ने एएसपी अवधेश सिंह को सम्मानित किया। इस दौरान रामबाबू, अभिषेक राम, भगवती शरण शुक्ला, पुष्पेंद्र सेंगर, क्रांति शर्मा, बृजेश पांचाल, लालजी सिंह, जितेंद्र विक्रम सिंह,अर्पण शुक्ला, दीपेंद्र,अंजनी लोहिया, सुमित प्रताप, अनुभव, विवेक, राहुल पुरवार आदि रहे।