फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पंडालों में बिजली के सीधे तार न बांधें

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। गणेश चतुर्थी के पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक गुरुवार को कोतवाली परिसर में एसडीएम विनय मौर्य की अध्यक्षता में हुई। इसमें इस बात पर जोर दिया कि पंडालों में बिजली के तार सीधे लोहे के पाइप पर न निकाले जाएं। यदि तार बांधने की आवश्यकता हो तो सूखी लकड़ी या बांस का इस्तेमाल किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम ने बताया कि गणेश चतुर्थी का शुभारंभ 27 अगस्त से होगा। इस वर्ष घर व पंडाल में मिलाकर 17 गणेश मूर्तियों की स्थापना होगी। निर्देश दिए कि गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के लिए पंडाल पूरी तरह सुरक्षित बनाए जाएं। गणेश पंडालों में तेज ध्वनि और मानक से अधिक आवाज वाले डीजे का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा।
मूर्ति विसर्जन के दौरान पूर्व अनुमति प्राप्त डीजे ही बजाए जा सकेंगे और ध्वनि मानक स्तर से अधिक नहीं होनी चाहिए। मूर्तियों की स्थापना एवं विसर्जन निर्धारित मार्गों से ही किया जाए। सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने कहा कि आयोजन समितियों को चाहिए कि वे परंपराओं का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से गणेश उत्सव मनाएं। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैलाएं। इस मौके पर कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी, इंस्पेक्टर क्राइम जगदंबा प्रसाद दुबे आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें