फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डीएम-एसपी ने देखीं कारागार की व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डीएम और एसपी ने बुधवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। बंदियों की बैरक, मेस अस्पताल आदि की व्यवस्थाएं देखीं। बंदियों की तलाशी भी कराई, लेकिन कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। अधिकारियों ने जेल प्रबंधन को निर्देश दिए कि व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें।
विज्ञापन

जिला कारागार पहुंचे डीएम राजेश कुमार पांडे व एसपी डॉ. ईरज राजा ने बंदियों की बैरकों की तलाशी कराई। परिसर में स्थित अस्पताल में भर्ती बंदियों की भी तलाशी ली गई। साथ ही जेल में संदिग्ध स्थानों की बारीकी से जांच की गई। तलाशी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक व गैरकानूनी सामान नहीं मिला।
डीएम ने जेल अधीक्षक नीरज देव को निर्देश दिए कि सीसीटीवी कैमरे हमेशा दुरुस्त रखें। साथ ही कारागार में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक व गैरकानूनी सामान न पहुंचे, इसके लिए विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने जेल अधीक्षक को सरकार की ओर से बंदियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार, सीओ सिटी गिरजा शंकर त्रिपाठी, जेलर प्रदीप कुमार, उप जेलर तारकेश्वर सिंह व अमर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें