आटा। कस्बे में जलापूर्ति के लिए दो नलकूप लगाए गए हैं। पांच लाइन से पानी की सप्लाई की जाती है। ऊंचा लाइन का क्लोज वाॅल्व मंगलवार की शाम खराब हो गया। इससे जलापूर्ति बाधित हो गई। करीब दो हजार लोग पानी के लिए परेशान हैं।
अतुल सविता, गोली दीन विश्कर्मा, अंजू, रोहित, राजू तिवारी, गयाप्रसाद तिवारी ने बताया कि आए दिन नलकूपों की पैकिंग फटती रहती है, जिससे जलापूर्ति बाधित रहती है। जब शाम को अधिकारियों ने नलकूप की पैकिंग ठीक करा दी गई तो ऊंचे इलाके की लाइन का वाॅल्व खराब हो गया है, जिससे पानी की सप्लाई बंद हो गई।
उन्होंने बताया कि जल संस्थान के अधिकारियों से इसकी शिकायत की। आश्वासन दिया था कि जल्द से जल्द क्लोज वॉल्व को ठीक करा दिया जाएगा। जेई आलोक कुमार ने बताया कि किसी ने क्लोज वॉल्व को खराब कर दिया। जल्द से जल्द उसे ठीक कराकर सप्लाई शुरू की जाएगी।