फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने अर्धसैनिकों के साथ किया रूट मार्च

Sun, 15 Jan 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
शहर में रूट मार्च में शामिल पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक कराने के लिए रविवार को डीएम संदीप कौर व एसपी डा. राकेश कुमार सिंह की अगुवाई में स्थानीय पुलिस व अर्धसैनिक बलाें के साथ रूट मार्च कि या और लोगों को आश्वस्त कराया कि चुनाव के समय बिना भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। रविवार को डीएम संदीप कौर, एसपी डा. राकेश सिंह, एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य , सीओ
विज्ञापन


अरुण कुमार सिंह व कोतवाल संजय गुप्ता व पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडेंट महेश्वर राय ने सनातन धर्म इंटर कालेज से रूट मार्च शुरू किया और वह झांसी रोड होते हुए घंटाघर आए। वहां से बजरिया होते हुए अंबेडकर चौराहा आए और फिर बंबी रोड, राजेंद्र नगर होते हुए हाथी मंदिर पहुंचे। वहां से टाउन हाल होते हुए कोतवाली से होते हुए जिलापरिषद और वहां से जेल रोड होते

हुए वापस सनातन धर्म इंटर कालेज पहुंचे। इस दौरान डीएम व एसपी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी करने वालाें को बख्शा नहीं जाएगा। लोग बिना भय के मतदान करें और अगर उन्हें कोई अराजकतत्व रोके गा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च से लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें