कालपी रोड स्थित इंदिरा स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय बुंदेलखंड ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरुष और बालक वर्ग मेें झांसी व बांदा का दबदबा रहा। पुरुष सिंगल में झांसी के अभिषेक यादव ने बांदा के मयंक उपाध्याय को हराया। वहीं, पुरुष डबल मेें बांदा के प्रदीप और पार्टनर ने
दिवस और गुड्डू की जोड़ी को पराजित किया। इसी तरह पुरुष सिंगल में डॉ. अभय सिंह ने माधौगढ के डॉ. डीके को हराया। झांसी के शैलेंद्र सिंह ने जितेंद्र त्रिपाठी को शिकस्त दी। जालौन के हिमांशु बाथम को डॉ. चंचल ने मात दी। बालिका वर्ग में विद्या ने स्मृति नायक को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, महिला डबल्स में डा. पूजा सिंह और मनीषा शर्मा की जोड़ी ने आरती
व स्वाति को हराकर फाइनल में जगह बनाई। निक्स डबल में अभय सिंह व पूजा सिंह ने सुनील राजपूत और वर्षा की जोड़ी को हराया। बालक वर्ग में बांदा के खिलाड़ी दबदबा रहा। पुरुष वर्ग में डबल में अभय सिंह और अमित शर्मा ने कोंच के संकेत अग्रवाल व धीरू की जोड़ी को सीधे सेटों से हराया।