फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने फरहा को दिलाई अध्यक्ष पद की शपथ

Thu, 14 Jan 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन।
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)।  जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बबीना से जीतीं सदस्य फरहा नाज ने गुरुवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। एक भव्य समारोह में जिलाधिकारी रामगणेश ने उन्हें शपथ दिलाई।
विज्ञापन


इस दौरान जिला पंचायत के चार सदस्यों को छोड़ बाकी अन्य सदस्यों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान जिले के सभी दलों के वरिष्ठ नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद जिला पंचायत की एक औपचारिक बैठक भी की गई।

गुरुवार को जिला पंचायत भवन में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी रामगणेश ने बबीना सीट से विजयी सदस्य फरहा नाज को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि वे पूरी इमानदारी के साथ आम लोगों के विकास के लिए काम करेंगी। इस दौरान उन्होंने नए जिला पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलाई।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण के बाद जिला पंचायत की एक औपचारिक बैठक का आयोजन भी किया गया। इसमें डीएम रामगणेश और सीडीओ एसपी सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, सपा जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र यादव, कांग्रेस के पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी श्याम सुंदर, सपा पदाधिकारी प्रलुब्ध निरंजन, सपा कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा, पालिका के पूर्व चेयरमैन विजय चौधरी आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नहीं आए तीन सदस्य
शपथ ग्रहण समारोह में लोगोें की निगाहें चार सदस्यों को ढूंढती रहीं। इस दौरान रेंढर सीट से विजयी सुदामा दीक्षित की पत्नी नमृता तिवारी दीक्षित, एट सीट से शीलू गौतम की पत्नी रूपम गौतम, पहाड़ गांव से जीतीं सुमन पत्नी छुन्ना निरंजन ने शपथ नहीं ली। इस दौरान लोगों में इनकी अनुपस्थिति को लेकर चर्चा का बाजार गर्म रहा।

इन सदस्याें ने ली शपथ
अकबरपुर सीट से मोहन, परासन से धर्मेंद्र, चतेला से राधा, ऐर से संध्या, डकोर से शिशुपाल सिंह, गढ़र से अर्चना गौतम, दिरावटी से पूनम, कैलिया बुजुर्ग से कृष्णपाल सिंह, खकसीस से विमला, सिकरी राजा से दीपराज, सहाव से पुष्पेंद्र सिंह, शहजादपुरा से भानुमति, गोहन से मुकेश कुमार, हरौली से रविंद्र सिंह, मई से ललिता सिंह, जगम्मनपुर से उमादेवी, बावली से अल्ताफ हुसैन खां, सिरसा कलार से रामकुमार, कुठौंद से अशोक कुमार, महेवा से बालकदास, चुर्खी से इच्छाराज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें