फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों का सम्मान कर मनाया पर्व

Wed, 13 Jan 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की सर्राफा कमेटी ने मकर संक्रांति पर्व की पूर्व संध्या पर कमेटी के पूर्व अध्यक्षों, मंत्रियों के अलावा सर्राफा व्यवसाय से जुड़े तमाम बुजुर्गों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया। इस दौरान कई महिला समाजसेवियों का भी सम्मान किया गया।
विज्ञापन


वयोवृद्ध सर्राफा व्यवसायी मुन्नालाल गर्ग की अध्यक्षता व दिनेश मानव के संचालन में हुए समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही। एक ओर जहां हंगामा म्युजिकल ग्रुप के कलाकारों ने अपनी कला का जलवा बिखेरा, वहीं इप्टा रंगकर्मियों ने सामाजिक कुरीतियों पर चोट करती नाटिकाएं प्रस्तुत कीं। गर्ग ने कहा कि वस्तुत: सम्मान तो लोगों को उनके कार्यों

के लिए मिलता है लेकिन सर्राफा कमेटी ने बुजुर्गों का सम्मान करने की जो परंपरा शुरू की है, वह स्वागत योग्य है। कमेटी के अध्यक्ष रामकपूर स्वर्णकार, मंत्री महेंद्र सोनी लला, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद सर्राफ सहित अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने आगंतुकों का स्वागत किया। डॉ. प्रदीप गर्ग, अनिल कपूर स्वर्णकार, अवध बिहारी स्वर्णकार आदि ने रचनात्मक
विज्ञापन


कार्यों को आगे भी करते रहने पर बल दिया। नरोत्तमदास स्वर्णकार ने उम्दा भजन प्रस्तुत किया, रामकृष्ण वर्मा ने भी बुजुर्गों के सम्मान में गीत गाया। चंद्रशेखर नगाइच, चंद्रप्रकाश स्वर्णकार, सूर्यदीप सोनी, रसूरज सर्राफ, लकी अग्रवाल, डिंपल आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

इन्हें किया गया सम्मानित
समारोह में ओमप्रकाश सर्राफ, मुन्नालाल गर्ग, बालमुकुंद सर्राफ, शिवमोहन सर्राफ, हरीमोहन सर्राफ, गोविंददास स्वर्णकार, हरदास बिलैटिया, लोकनाथ महेशपुरा बाले, हरदयाल महेशपुरा बाले, रामरूप स्वर्णकार पंकज, रामगोपाल बिलैटिया, विद्याराम खिलाड़ी, गंगाराम सोनी, रामजीवन किसुनपुरा बाले, बलराम कौशल, मंशाराम कौशल, कांतिस्वरूप चिनौटिया, रामेश्वर सोनी

गोरा बाले, रामशंकर, हरीशंकर भदेवरा बाले, रामप्रकाश कनासी, पूरनदास चिनौटिया, लक्ष्मणदास सर्राफ, बलराम बिलैटिया, कढोरेलाल ढीढा, देवीदयाल बिलैटिया, जगदीश कौशल, पूर्व पालिका चेयरपर्सन शकुंतला तरसौलिया, पूर्व सभासद नीलम

सोनी, पूर्व सभासद मीरा चंदेरिया, पूर्व सभासद आशा सोनी, मौजूदा सभासद संजय सोनी, कपूरीदेवी अग्रवाल, अवधविहारी स्वर्णकार, डॉ. प्रदीप सर्राफ, नेमिचंद्र अग्रवाल, अशोककुमार दवकर, महेन्द्र सोनी, शशिकांत सोनी आदि को शॉल, श्रीफल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें