केंद्र पर व्यवस्थाओं को देखतीं डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
वजन दिवस पर शनिवार को जिलाधिकारी ने शहर के तीन आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का वजन लेने के कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों का वजन कराया गया। बाल विकास परियोजना के अंतर्गत शहर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर शनिवार को वजन दिवस पर पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन लिया गया। आंगनबाड़ी केंद्र
शिवपुरी मोहल्ले में डीएम संदीप कौर ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद चार बच्चोें का खुद वजन किया। इस दौरान एक बच्चा लाल श्रेणी में एवं तीन बच्चे सामान्य श्रेणी में मिले। इस केंद्र पर 95 बच्चों का वजन किया गया। इसमें 42 लड़का व 53 लड़कियां थी। कार्यकत्री रानी कुशवाहा मौजूद रही। इसके बाद शिवपुरी में आंगनबाड़ी केंद्र पर
कार्यकत्री रेशमा खातून ने 135 बच्चों का वजन कराया। यहां भी डीएम ने खुद तीन बच्चों का वजन कराया। इस दौरान यहां भी एक बच्चा लाल व दो बच्चे पीले श्रेणी केे मिले। इस केंद्र पर 70 लड़को व 65 लड़कियाें का वजन कराया गय। इसके बाद वार्ड नंबर 18 लहारियापुरवा में कार्यकत्री नीतू सिंह ने 107 बच्चों में 62 लड़का व 45 लड़कियाें का वजन
कराया। डीएम ने इस केंद्र में तीन बच्चों का वजन अपनी मौजूदगी मेें कराया। इसमेें एक बच्चा पीली श्रेणी, दो बच्चे सामान्य श्रेणी में मिले। इस दौरान सहायिका गायत्री देवी,
सरोज प्रजापति, जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य सेविका सीमा निरंजन आदि मौजूद रहीं। डीएम ने सभी केंद्रों पर लाल श्रेणी व पीली श्रेणी में मिले बच्चों को चिह्नित करने व उनके पोषण आदि के इंतजाम करने के निर्देश दिए।