फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत

Sat, 10 Dec 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
accident - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
बाइक से शादी समारोह में आ रहे अधेड़ को शुक्रवार देर रात उरई की ओर से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सिर के बल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट न लगाने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को
विज्ञापन


आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  जालौन कोतवाली के गांव सहाव निवासी बृजकिशोर तिवारी (50) पुत्र कन्हैयालाल शुक्रवार को उरई में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने बाइक से आ रहे थे। देर रात करीब नौ बजे जब उनकी बाइक उरई के जानकी पैलेस के पास पहुंची, तभी उरई की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने

लापरवाही से ट्रक चलाकर बाइक  सवार को टक्कर मार दी। इससे वह ड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट न लगाने के कारण सड़क पर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें आनन फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव
विज्ञापन


को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधेड़ की मौत की जानकारी होने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और रोने बिलखने लगे। बताते चलें घटना के समय अधेड़ ने हेलमेट नहीं पहना था जिससे सिर की चोट से उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें