फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा

Thu, 27 Apr 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के बाहर हंगामा काटते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शव का पोस्टमार्टम दूसरे डॉक्टर से कराने की तैयारी की सूचना पर परिजन भड़क गए। परिजनों ने अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंचकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि युवक की मौत के दोषी डॉक्टर से साठगांठ कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खेल किये जाने की साजिश की जा रही है। इसी कारण पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर की ड्यूटी बदली गई है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मुहल्ला नया पटेलनगर निवासी अतुल सेंगर (22) पुत्र शिवबली सेंगर दो दिनाें से बीमार था। युवक का पिता शिवबली ललिततपुर में सिपाही के पद पर तैनात है। परिजनाें का आरोप है कि उसने मुहल्ले में ही रहने वाले एक डॉक्टर से इंजेक्शन लगवाया था। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और मंगलवार की शाम उसकी मौत हो गई। परिजनाें ने आरोपी डॉक्टर और उसके पुत्र के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रात होने की वजह से मंगलवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। बुधवार पोस्टमार्टम हाउस में डॉ. बसंत लाल की ड्यूटी थी। किसी कारणवश उन्हें बाहर जाना पड़ गया तो उनके स्थान पर डॉ. एके पांडे की ड्यूटी लग गई। जब यह जानकारी युवक के परिजनाें को हुई तो भड़क गए और जिला अस्पताल के इमरजेंसी में जमकर हंगामा किया। परिजनाें को आशंका थी कि आरोपी डॉक्टर से साठगंाठ कर ड्यूटी बदली गई है।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर कोतवाल संजय गुप्ता पहुंचे और उपद्रव कर रहे लोगों को शांत कराया। सीएमएस जेके निगम ने पहले वाले डॉक्टर को ही पोस्टमार्टम करने के निर्देश दिए जब परिजन शांत हुए। कोतवाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण पता चल सकेगा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें