फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित जमीनों की नाप-जोख करवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। एडीएम प्रमिल कुमार सिंह ने गुरुवार को औद्योगिक एरिया में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र की विवादित जमीनों की नाप-जोख कराकर उनका निस्तारण कराया।
विज्ञापन

बता दें कि उद्योग विभाग की ओर से औद्योगिक एरिया का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। कार्य के दौरान कई भूमि संबंधी विवाद सामने आ रहे हैं। इनके निस्तारण के लिए डीएम की ओर से एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। गुरुवार को कमेटी के अध्यक्ष एडीएम प्रमिल कुमार सिंह, जिला उद्योग केंद्र के उपयुक्त व नहर विभाग के सहायक अभियंता के साथ औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचे। यहां एडीएम ने चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
इसके बाद नायब तहसीलदार व लेखपाल की टीम से अपने सामने विवादित जगहों की नाप करा कर विवादित मामलों का निस्तारण कराया। एडीएम ने कहा कि उद्योग विभाग अपनी जमीन को चिह्नित करें। इन पर कोई भी कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने उद्योग विभाग के अफसरों को निर्देश दिया कि विवादित जमीन के मामलों में न्यायालय के आदेशों का शत-प्रतिशत पालन करें। कहा कि आसपास के किसानों को कोई भी समस्या नहीं होनी चाहिए। इस दौरान हाथ कागज यूनियन के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, रविंद्र नाथ गुप्ता, अनीस, कुलदीप शुक्ला, शोएब, ब्रजेश शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें