फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के बाद युवक की बाइक भी ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। मंदिर के तलघर में हुई युवक की हत्या के मामले में कोंच पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। दो दिन बीतने बाद अभी तक हत्यारोपियों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। उस पर परिजनों ने यह बताकर पुलिस की मुश्किल और बढ़ा दी है कि घटना से पहले वह अपनी बाइक लेकर घर से निकला था। उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं घटना का खुलासा न होने के कारण दो गांवों के लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी बनी हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि बीती 30 मार्च को कोतवाली क्षेत्र के अटा टोपोर में रणजीत जाटव निवासी सुलखना का खून से सराबोर शव मिला था। मामले में रणजीत के भाई इंद्रजीत की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। परिजनों का कहना है कि घटना से एक दिन पहले शाम को रणजीत आरोपियों के साथ घर से अपनी बाइक से निकला था।
गांव के बाहर रखी एक गुमटी से कुछ समान भी खरीदा और रास्ते में बाइक में दो सौ रुपये का पेट्रोल आरोपियों ने डलवाया था लेकिन घटना के बाद से मृतक की बाइक का कोई पता नहीं चल सका है। कहना है कि बाइक आरोपियों के पास ही हो सकती है। उसका प्रयोग आरोपियों ने भागने में किया हो सकता है। सीओ राहुल पांडे का कहना है कि कई जगहों पर दबिश दी गई है लेकिन बाइक नहीं मिली है। लगातार आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें