फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों से टकराई ट्रेन का इंजन फेल

Sun, 01 Nov 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई से कानपुर जा रही एक यात्री ट्रेन आटा स्टेशन के पास मवेशियों से टकरा गई। इससे ट्रेन का इंजन फेल हो गया। इसकी जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी गई। इसके बाद मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना कर दिया गया। इस हादसे से करीब दो घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। इसके चलते करीब आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुईं।
विज्ञापन


ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल रविवार की शाम करीब चार बजे उरई स्टेशन से कानपुर के लिए रवाना हुई थी। उरई से करीब 15 किलोमीटर दूर आटा स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन ट्रैक पर आए मवेशियों से टकरा गई। इससे ट्रेन का इंजन फेल हो गया और वह जहां की तहां रुक गई। हादसे की जानकारी ट्रेन के ड्राइवर ने आलाधिकारियों को दी। ट्रेन का इंजन फेल होने की

खबर से रेलवे अधिकारी हरकत में आ गए। आनन फानन में वह मौके पर पहुंचे और आटा स्टेशन पर खड़े एक मालगाड़ी के इंजन को ट्रेन में लगाकर उसे कानपुर के लिए रवाना कर दिया। इस हादसे के कारण दो घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


इसके चलते करीब आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित होने की खबर है। इस बारे में उरई स्टेशन मास्टर का कहना है कि हादसा बड़ा नहीं था। इंजन बंद हो गया था। मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें