फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छरों का डंक फैला रहा डेंगू, पांच नए मरीज मिले

विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में जांच करती - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। मच्छरों का डंक लोगों में डेंगू फैला रहा है। हाल ही में पांच नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। विभाग ने निरोधात्मक कार्रवाई तेज कर दी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि उसकी डेंगू से लड़ने की पूरी तैयारी है। जहां भी सूचना मिलती है टीम भेजकर निरोधात्मक कार्रवाई की जाती है ताकि दूसरे लोगों को में डेंगू न फैले।
विज्ञापन

जिले में एक हफ्ते के भीतर वीरपाल सिंह (18) पुत्र श्यामसुंदर निवासी राजपुरा सरावन, अनस (16) पुत्र जाकिर निवासी कोंच, पुनीत (28) पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी मोहल्ला राजेंद्रनगर उरई, प्रभाकर (24) पुत्र अशोक कुमार निवासी मोहल्ला शांतिनगर उरई और किशन (17) पुत्र श्रीकृष्ण निवासी मोहल्ला शिवपुरी उरई को डेंगू होने की पुष्टि होने पर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें झांसी मेडिकल कालेज भेजा गया। वहां पर उनका इलाज चल रहा है। संचारी रोग प्रभारी डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक 37 मरीज मिले है। सभी की इलाइजा टेस्ट से पुष्टि होने के बाद उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। गंभीर होने पर उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया है। जहां भी मरीज मिले है, उनके घरों के आसपास मच्छर रोधी दवा का छिड़काव कर दिया गया है। उनके घरों के लोगों के ब्लड सैंपुल लेकर जांच भी की गई है।
मच्छर के लार्वा मिलने पर 262 लोगों को दिए गए नोटिस
उरई। जिला मलेरिया अधिकारी डा. जीएस स्वर्णकार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के साथ दस अन्य विभागों के सहयोग से 16 से 30 नवंबर तक संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा चलाया जा रहा है। डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ ही विभागीय निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। लार्वारोधी रसायन का छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम 1058 घरों में गई और जांच के दौरान मच्छर जनित बीमारियों की संभावना मिलने पर 262 लोगों को नोटिस जारी की गई है। संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. सत्यप्रकाश ने बताया कि बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की पूरी तैयारी है। जिला अस्पताल में वार्ड तैयार है। राजकीय मेडिकल कालेज में डेंगू की जांच की व्यवस्था है। डेंगू की पुष्टि होने पर विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाती है। सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया ने बताया कि डेंगू, चिकुनगुनिया व मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

खराब पड़े टायरों में दवा छिड़काव करता कर्मचारी- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें