फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक में मारी टक्कर से दंपति समेत तीन घायल

विज्ञापन
घायल राघवेंद्र - फोटो : ORAI
विज्ञापन
एट (जालौन)। कार ने बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपति व मासूम उछलकर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़े घायलों को राहगीरों ने हाईवे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के पिरौना निवासी राघवेंद्र सिंह (22) पुत्र भगवान दास, अपनी पत्नी रमा देवी (20) के साथ रविवार सुबह 11 बजे अपने दो साल के मासूम बच्चे नामित का इलाज कराने बाइक से बिलायां जा रहा था। जब उनकी बाइक हाईवे स्थित कृपाल ढाबा के पास पहुंची तो सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों उछलकर हाईवे पर गिरकर लहूलुहान हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को पड़ा देख वहां पहुंचे राहगीरों ने इसकी सूचना हाईवे एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंचे टोल प्लाजा के डाक्टर अफजल ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचा दिया। जहां पर तीनों को उपचार चल रहा है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक चालक के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं।

घायल रमा देवी- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें