फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्करों को दिया जाए राज्य कर्मचारी का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की प्रांतीय आह्वान पर बेमियादी धरना पर दूसरे दिन भी रहा। इस दौरान सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने नारेबाजी की। गांधी चबूतरा पर आयोजित धरना में जिलाध्यक्ष संगीता सिंह ने कहा कि संगठन अब सरकार से आरपार की लड़ाई के मूड में है। यदि सरकार ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों को कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया॥ तो 2022 के चुनाव में सबक सिखाएंगे। इस दौरान चंद्रमुखी, मीना, प्रभा, मंजू चौरसिया, राजकुमारी, सीमा, ली, नीलम आदि मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन

-----------
अभद्रता का लगाया आरोप
माधौगढ़। तहसील क्षेत्र के गांव पड़कुला में प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामीण अवधेश प्रताप सिंह द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने का दबाव बनाया गया। आशा वर्कर पुष्पा देवी ने कहा कि अंत्योदय कार्डधारकों के ही आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। तभी अवधेश कुमार सिंह गालीगलौज करने लगा। मारपीट करने के लिए प्रयास किया। साथ ही नौकरी से निकलवा देने की धमकी दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हैं। गोहन एसओ महेश कुमार का कहना हैं कि तहरीर आ गई हैं, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें